वृंदावन- बाँके बिहारी मंदिर के सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में बदलाव, अब पहचानना होगा और आसान

Subscribe






Share




  • National News

वृंदावन (मथुरा)। 01 जून 2026

वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय के बाद बदलाव किया गया है। जिसके तहत सुरक्षाकर्मी अब बदले हुए स्वरूप में ड्यूटी करते दिखाई देंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार नई व्यवस्था का उद्देश्य सुरक्षा कर्मियों की पहचान को अधिक स्पष्ट बनाना और श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता प्राप्त करने में सुविधा देना है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु अब सुरक्षा कर्मियों को आसानी से पहचान सकेंगे।

नई वर्दी के तहत सुरक्षाकर्मी पीले रंग की टी-शर्ट पहनेंगे, जिस पर स्पष्ट रूप से “बांके बिहारी मंदिर सुरक्षा कर्मी” अंकित रहेगा। वहीं, काली पैंट पूर्व की तरह यथावत रहेगी। इससे पहले सुरक्षा कर्मी काली शर्ट और काली पैंट में ड्यूटी करते थे, जिनकी शर्ट पर निजी सुरक्षा एजेंसी का नाम लिखा रहता था।

मंदिर से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। नई वर्दी लागू होने के बाद मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाकर्मी इसी निर्धारित ड्रेस कोड में सेवाएं देंगे।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर