मथुरा- देर रात बड़ी वारदात, भाजपा नेता को गोली मार बदमाश फरार

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 08 मई 2025

मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े प्रमेंद्र उर्फ पम्मी गोस्वामी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना रात करीब 11 बजे नए यमुना पुल की बताई जा रही है, जहां बाइक से लौट रहे पम्मी को 6 युवकों ने रोक लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही पम्मी सड़क पर गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल भाजपा नेता ने अस्पताल में बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं सके। उनका आरोप है कि आरोपी गोली मारने के बाद उन्हें यमुना में फेंकने की कोशिश भी कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध युवकों की पहचान करने में जुटी है।

थाना प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार, फिलहाल हमलावर अज्ञात हैं और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखें- मथुरा में रुकने का नाम नहीं ले रहे देह व्यापार के अड्डे

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर