मथुरा- महिला सहित दो लोग यमुना में डूबे, नाविकों की सतर्कता से बची जान

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 07 मई 2026

वृंदावन में बुधवार को यमुना नदी के अलग-अलग घाटों पर महिला समेत दो लोग डूबने लगे, लेकिन नाविकों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पहली घटना केशीघाट के पास पांटून पुल के नजदीक हुई, जहां दोपहर करीब 2:30 बजे एक युवक यमुना में डूबने लगा। मौके पर मौजूद नाविकों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक बिहार का रहने वाला बताया गया है।

वहीं बिहार घाट पर घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। नाविकों ने तुरंत नदी में उतरकर महिला को भी बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों और नाविकों का कहना है कि घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी नहीं होने से ऐसे हादसे हो रहे हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर