मथुरा- फरह में बंदरों का आतंक जारी, 8 दिन में दूसरी घटना; महिला पर हमले के बाद लगे 5 टांके

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 07 मई 2026

मथुरा के फरह क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आठ दिन पहले गांव पिंगरी में बंदरों के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद गुरुवार सुबह फिर एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीण वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7:35 बजे गांव पिंगरी निवासी वैजयंती पत्नी भगवान सिंह अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड घर में घुस आया और महिला पर हमला बोल दिया। बंदरों ने महिला को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बंदरों को भगाया। इसके बाद घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बंदरों के काटने और नोचने से महिला को गहरे घाव आए हैं, जिसके चलते उपचार के दौरान पांच टांके लगाने पड़े। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि आठ दिन पहले ही इसी गांव में बंदरों के हमले के चलते अमर सिंह उर्फ भोलू की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बंदरों के आतंक से राहत नहीं मिली तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी मामले में फोन तक उठाने को तैयार नहीं हैं। गांव में बंदरों का झुंड खुलेआम घूम रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल बना हुआ है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर