मथुरा- यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, रस्सी पहिए में फंसने से बाइक सवार की मौत

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 07 मई 2026

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में गुरुवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या 64.300 पर हुआ, जहां बाइक पर लदे भारी बैग दुर्घटना की वजह बन गए।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे पीआरवी 1877 को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक और बाइक को तीसरी लेन से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाइक पर चार बड़े बैग लदे हुए थे। बैगों को बांधने वाली रस्सी अचानक बाइक के पिछले पहिए में फंस गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और हादसा हो गया।

घायल युवक की पहचान आधार कार्ड के जरिए राकेश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नीति निवास तिसंगा, जनपद हाथरस के रूप में हुई। मौके से बाइक संख्या UP86 AC 4583 भी बरामद की गई।

गंभीर रूप से घायल राकेश को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर