तेज आंधी-तूफान एवं वर्षा से बचाव हेतु जनहित में जारी एडवाइजरी

Subscribe






Share




  • States News

तेज आंधी-तूफान एवं वर्षा से बचाव हेतु जनहित में जारी एडवाइजरी

जनपद मथुरा
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मथुरा

तेज आंधी-तूफान एवं हल्की/मध्यम वर्षा से बचाव हेतु जनहित एडवाइजरी

सावधानी ही सुरक्षा है

क्या करें (DOs)

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों एवं अपडेट पर नजर रखें।
तेज हवा और बारिश के दौरान सुरक्षित भवन में शरण लें।
घर की खिड़कियां, दरवाजे एवं ढीली वस्तुओं को सुरक्षित करें।
मोबाइल फोन चार्ज रखें तथा टॉर्च एवं आवश्यक दवाइयां तैयार रखें।
वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें तथा सुरक्षित स्थान पर रुकें।
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सावधानी बरतें एवं विद्युत विभाग को सूचना दें।
खेतों में कार्य कर रहे किसान मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।

क्या न करें (DON’Ts)

पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स एवं कच्ची दीवारों के पास खड़े न हों।
आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदान, छत या ऊंचे स्थानों पर न जाएं।
जलभराव वाले क्षेत्रों से गुजरने का प्रयास न करें।
टूटे हुए बिजली के तारों को न छुएं तथा तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।
नदी, तालाब, झील एवं अन्य जलाशयों के आसपास जाने से बचें।

विशेष अपील

बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखें।
अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें।

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मथुरा
जनहित में जारी 
“तेज आंधी-तूफान और वर्षा के दौरान बरतें सावधानी, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर