अधिक मास में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

Subscribe






Share




  • National News

अधिक मास में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

मथुरा (राजू चौहान)। औरंगाबाद स्थित कृष्ण कुंज बौहरे जी का बाग में नारी शक्ति उड़ान महिलाओं द्वारा अधिक मास के पावन धार्मिक मास में श्रीमद् भागवत का आयोजन किया जा रहा है जिसकी वक्ता भागवत आचार्य देवी कृष्णप्रिया जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का वर्णन किया जा रहा है। साथ ही मात-पितृ पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी श्रृंखला में देवी साध्वी इंदुलेखा जी ने राधा स्वरुप नृत्य किया अपने मधुर कंठ से मनमोहक भजन प्रस्तुत किया। इस धार्मिक आयोजन में गोवर्धन पूजा की गई और श्री बांके बिहारी जी को पति मानने वाली देवी साध्वी श्री इंदुलेखा जी का संस्था द्वारा सम्मान भी किया गया। आयोजन में नारी शक्ति उड़ान संस्था की अध्यक्ष नीतू यादव, प्रीति यादव, पूनम सिंह, गंगाधर अरोड़ा, पुष्पा यादव, सुनीता यादव, गौरव यादव, सौरव यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं गणमान्य जन का सहयोग है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर