मथुरा के तीन दरोगा निलंबित, एक लाइन हाजिर

Subscribe






Share




  • National News

निलम्बन/लाइन हाजिर
मथुरा दिनांक- 07.06.2026

जनपद मथुरा में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और पुलिस की छवि को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, शिथिलता और अनुशासनहीनता बरतने के कारण 03 उप-निरीक्षकगण को निलम्बित व 01 उ0नि0 को लाइन हाजिर किया गया।

1- थाना राया पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिह को उत्कोच की शिकायत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार को प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया ।

2- थाना रिफाइनरी पर नियुक्त उ0नि0 लोकेन्द्र सिंह को 02 समुदाय के बीच हुए झगड़े के प्रकरण को गम्भीरता से न लेने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा उ0नि0 लोकेन्द्र सिहं को प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया ।

3- थाना गोवर्धन पर नियुक्त उ0नि0 रजत दुवे को विवेचना निस्तारण में लापरवाही बरतने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया।

4- थाना वृन्दावन पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र सिह चौकी प्रभारी रंग जी द्वारा जनपद में चिन्हित माफिया की निगरानी सही से न करने के आधार पर प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए उ0नि0 देवेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर