इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने किए ठाकुर द्वारकाधीश जी के दर्शन

Subscribe






Share




  • National News

इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने किए ठाकुर द्वारकाधीश जी के दर्शन, अन्य विभिन्न मंदिरों के दर्शनों का कार्यक्रम, मंगलवार सुबह प्रस्थान 

मथुरा। आज प्रातः काल 8:25 से 8:40 बजे के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय अरुण भंसाली, उनकी पत्नी, रजिस्ट्रार जनरल श्री मंजीत सिंह सिरोही, जिला जज विकास कुमार, उनकी पत्नी और आगरा के जिला जज श्री मलिक जी द्वारा आज प्रातः काल ठाकुर द्वारकाधीश जी के भव्य दर्शन किए गए और उनका आशीर्वाद लिया गया।
​इस अवसर पर मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागीश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर द्वारा मुख्य न्यायाधीश महोदय को प्रभु का आशीर्वाद प्रदान किया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने श्री भंसाली को मंदिर के इतिहास व पूजा-सेवा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
​इससे पूर्व, मंदिर के आचार्य श्री सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी जी द्वारा सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात वीआईपी (VIP) रूम में उन्हें दुपट्टा, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
दर्शन करने के पश्चात चीफ जस्टिस ऑफ यूपी ने विजिटर बुक में लिखा दर्शन करने के बाद मुझे आनंद की अनुभूति हुई। 
​इस अवसर पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) श्री नितिन दीक्षित व उनकी पत्नी, प्रथम एसीजेएम (ACJM) सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री अनुपम दीक्षित, प्रशासन की ओर से एडीएम फाइनेंस श्री पंकज कुमार, एडीएम न्याय श्री आर्य जी, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, शहर कोतवाल श्री बिनोद बाबू मिश्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
​मंदिर की ओर से अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, सहायक अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, सहदेव कृष्ण जी पाठक, समाधानी बृजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, अनंत पाठक, प्रकाश जी, ओपी गुप्ता आदि सभी व्यवस्थाओं को संभालने में उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर