कंटेनर के रौंदने से स्कूटी सवार महिला की मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मनीष शर्मा)। थाना हाईवे क्षेत्र में गोवर्धन चौराहे के समीप स्कूटी सवार महिला की कंटेनर के रौंदने से हुई मौत।

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में आज दिनांक लगभग 4:30 बजे एक अज्ञात महिला स्कूटी पर सवार होकर गोवर्धन चौराहे के समीप दिल्ली हाईवे पर जा रही थी। अचानक स्कूटी डिसबैलेंस हो गई और वह कंटेनर की चपेट में आ गई। कंटेनर ने अज्ञात महिला को कई मीटर दूरी तक रौंदा। कंटेनर के रौंदने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति भी मौके से फरार हो गया और कंटेनर चालक भी मौके से कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात महिला की पहचान में जुट गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर