सील किए गए प्रतिष्ठानों को शर्तों के साथ खोलने की मांग

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मनीष शर्मा)

लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा-वृंदावन में बिना मानकों के संचालित होटल और गेस्ट हाउसों के कारोबारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर सील किए गए प्रतिष्ठानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की मांग की।
मथुरा-वृंदावन के होटल और गेस्ट हाउस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा से मिला। कारोबारियों ने कहा कि अधिकांश लोगों ने बैंक से लोन लेकर होटल और गेस्ट हाउस बनाए हैं। ऐसे में यदि प्रतिष्ठान लंबे समय तक बंद रहे तो बैंक की किश्तें चुकाना मुश्किल हो जाएगा और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि होटल संचालन से जुड़ी सभी विभागों की एनओसी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाए, ताकि अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी जरूरी मानक जल्द पूरे किए जा सकें।

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने साफ चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं होने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान नियमों के तहत जल्द किया जाएगा, ताकि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो।

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त है, जबकि होटल कारोबारियों की मांग है कि उन्हें नियमों का पालन करने का अवसर देते हुए राहत भी दी जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच इस मुद्दे का समाधान किस तरह निकलता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर