गोवर्धन: मानसी गंगा में आज फिर एक किशोर डूबा, दो दिन में तीन मौतें 

Subscribe






Share




  • National News

गोवर्धन: मानसी गंगा में आज फिर एक किशोर डूबा, दो दिन में तीन मौतें 

गोवर्धन (मनीष शर्मा)। गोवर्धन मानसी गंगा में रविवार को एक और दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा के रामनगर क्षेत्र से अपने परिजनों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आए एक 15 वर्षीय किशोर की आज और मानसी गंगा में डूबने से मौत हो गई जबकि दो किशोर की कल मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने किशोर की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार मृतक किशोर की पहचान भीम (15 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि भीम अपने जीजा और अन्य रिश्तेदारों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आया था। परिक्रमा के दौरान वह मानसी गंगा के घाट पर पहुंचा और स्नान करने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। कुछ समय बाद उसका शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
वहीं गत दिवस शनिवार को सुबह आगरा से अपने परिवार के साथ आए मनीष और प्रिंस, जिनकी उम्र लगभग 14-15 वर्ष थी, मानसी गंगा में नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएसी) ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर