डीएमएसएसपी ने किया राधाकुण्ड, मानसी गंगा तथा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 06 जून 2026/ पावन अधिकमास के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से तहसील गोवर्धन स्थित विश्व प्रसिद्ध राधाकुण्ड, मानसी गंगा तथा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राधाकुंड पर बैरियर एवं बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधाओं हेतु पी0ए0 सिस्टम से निरंतर अनाउंसमेंट करते रहें। 
               जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह को निर्देश दिए कि राधाकुंड पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जाए, जो 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिफ्टवार ड्यूटी लगाए तथा सुनिश्चित करे कि श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने राधाकुंड में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से वार्ता की तथा सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने राधाकुंड में स्नान करने आए लोगों की सुविधा हेतु लगाई गई चेन को स्वयं खींचकर देखा। 
          मानसी गंगा के निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परिसर में स्थापित स्वास्थ्य कैंप के अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कैंप में एक बड़ा बैनर लगाए, जिसमें स्वास्थ्य कैंप लिखा होना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को ढूंढने में दिक्कत न हो। उन्होंने मानसी गंगा एवं मंदिर परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि सभी कैमरे संचालित स्थिति में होने चाहिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल सिंह, तहसीलदार गोवर्धन बृजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर