बांके बिहारी मंदिर के समीप मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की मौत

Subscribe






Share




  • States News

बांके बिहारी मंदिर के पास मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की मौत, दर्शन के दौरान हुए थे बेहोश 

वृंदावन (मनीष शर्मा)। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना जिला अंतर्गत बमोरी गांव निवासी भारत सिंह (50 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर के गेट नंबर 3 के पास वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अस्पताल के डॉ. विनीत यादव ने बताया कि श्रद्धालु को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर के मुताबिक मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

बाइट । डॉ विनीत यादव जिला संयुक्त चिकित्सालय ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर