श्री राधा वैली में ओपन जिम का उद्घाटन

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 27 जून 2026
श्री राधा वैली में ओपन जिम का हुआ भव्य उद्घाटन 
मथुरा वृन्दावन के विधायक एवं पूर्व मन्त्री श्री श्रीकांत शर्मा ने विधि विधान से जिम का किया शुभारंभ 
आज सुबह सूर्योदय के साथ ही श्री राधा वैली में ओपन जिम का भव्य उद्घाटन श्रीकांत शर्मा के द्वारा किया गया। पार्क में जिम की स्थापना श्रीकांत शर्मा तथा व्यापारी नेता तथा सचिव श्री राधा वैली सोसाइटी सेक्टर 5-6 सुनील अग्रवाल के संयुक्त प्रयासों से की गई है।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित निवासियों को सम्बोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिये टिप्स दिए। वह साइकिल से चलकर उद्घाटन के लिये कार्यक्रम स्थल पर आये।
अध्यक्ष उमेश भरतिया ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्री राधा वैली सेक्टर 5-6 के निवासी उपस्थित रहे जिनमे उमेश भरतिया, सुनील अग्रवाल, एसडी शर्मा, डॉ आरके गुप्ता, मानसिंह जादौन, डॉ शैलेश सिंह, प्रेम कुमार गोयल, अभिषेक गोयल, एके पांडे, दीपक पांडे, अखिल अग्रवाल, कवित चौधरी, कपिल शर्मा, संतोष सारस्वत, हर्ष अग्रवाल, विनोद कौशिक, ऋषि अग्रवाल, मानोज अग्रवाल, रमेश चौधरी, श्याम सुन्दर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनोद पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन सचिव सुनील अग्रवाल ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर