एसएसपी अकेले बाइक से सड़क पर निकले

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मोहम्मद उमर कुरैशी) मोहर्रम का पर्व इस बार पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार खुद अकेले बाइक से शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मोहर्रम पर्व के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शहर के डीग गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों का अकेले बाइक से भ्रमण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व जवानों को सतर्कता, संयम तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की सक्रिय निगरानी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के चलते मोहर्रम का जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। एसएसपी की इस कार्यशैली की बुद्धिजीवी वर्ग और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सजगता और बेहतर प्रबंधन के कारण पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था की मजबूत तस्वीर देखने को मिली।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर