अकीदत और गम के साथ ताजियों के जुलूस निकाले गए

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मोहम्मद उमर कुरैशी)

धर्मनगरी मथुरा में मुहर्रम के अवसर पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में जिलेभर में अकीदत और गम के साथ ताजियों के जुलूस निकाले गए। मातमी धुनों के बीच अंजुमनों ने मातम किया, जबकि युवाओं ने पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए। देर रात करबला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
ताजिये सदर बाजार, डीग गेट, भरतपुर गेट, कठौती कुआं सहित शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से ताजियों के जुलूस निकले, जो होलीगेट, द्वारिकाधीश और चौक बाजार होते हुए करबला पहुंचे। वहां गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस के दौरान जगह-जगह सबीलें लगाई गईं और लंगर का वितरण किया गया। मातमी जुलूसों में शामिल अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। शांति और अनुशासन के साथ निकले जुलूस में समाज के युवा और बच्चे धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहे थे।
शिया समाज के संभ्रांत लोगों ने बताया कि जनपद के इमामबाड़ों और घरों में हजरत इमाम हुसैन की याद में मजलिसों का आयोजन किया गया और मातम किया गया। वहीं, पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर