किस अंग के फड़कने से क्या होता है ?

Subscribe






Share




  • Health

ज्योतिष के एक ग्रन्थ समुद्र शास्त्र में शरीर के अंगों के फड़कने के अर्थों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। समुद्र शास्त्र के अनुसार इंसान का शरीर बेहद संवेदनशील होता है और उसके पास ऐसी ताकत है जो होने वाली घटना को पहले ही भांप ले। हो सकता है आपको यकीन ना हो। लेकिन समुद्र शास्त्र की सहायता से आप इंसान के फड़कते हुए अंगों को जानकर उसके साथ भविष्य में होने वाली घटना को जान सकते हैं।

 

1. समुद्र शास्त्र के अनुसार पुरुष के शरीर का अगर बाँया भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दु:खद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाँए भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जबकि महिलाओं के मामले में यह उलटा है, यानि उनके बाँए हिस्से के फड़कने में खुशखबरी और दाँए हिस्से के फड़कने पर बुरी खबर सुनाई दे सकती है।

 

2. किसी व्यक्ति के माथे पर अगर हलचल होती है तो उसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं कनपटी के पास फड़कन पर धन लाभ होता है।

 

3. अगर व्यक्ति की दाँई आंख फड़कती है तो यह इस बात का संकेत है कि उसकी सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं और अगर उसकी बाँई आंख में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन अगर दाँई आंख बहुत देर या दिनों तक फड़कती है तो यह लंबी बीमारी की तरफ इशारा करता है।

 

4. अगर इंसान के दोनों गाल एक साथ फड़कते हैं तो इससे धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है।

 

5. अगर किसी इंसान के होंठ फड़क रहे हैं तो इसका अर्थ है उसके जीवन में नया दोस्त आने वाला है।

 

6. अगर आपका दाया कन्धा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अत्याधिक धन लाभ होने वाला है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने का संबंध जल्द ही मिलने वाली सफलता से है। परंतु अगर आपके दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो यह किसी के साथ आपकी बड़ी लड़ाई को दर्शाता है।

 

7. अगर आपकी हथेली में हलचल होती है तो यह यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या में घिरने वाले हैं और अगर अंगुलियां फड़कती हैं तो यह इशारा करता है कि किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होने वाली है।

 

8. अगर आपकी दाँई कोहनी फड़कती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि भविष्य में आपकी किसी से साथ बड़ी लड़ाई होने वाली है। लेकिन अगर बाँई कोहनी में फड़कन होती है तो यह बताता है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा और ओहदा बढ़ने वाला है।

 

9. पीठ के फड़कने का अर्थ है कि आपको बहुत बड़ी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है।

 

10. दाँई जांघ फड़कती है तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा और बाँई जांघ के फड़कने का संबंध धन लाभ से है।

 

11. दाई पैर के तलवे के फड़कने का संबंध सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि से और बाँए पैर के फड़कने का अर्थ निकट भविष्य में यात्रा से है।

 

12. अगर आपको अपनी भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है। इसके अलावा यह इस बात का भी संकेत है कि आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं आपको उसमें अनापेक्षित सफलता मिलने वाली है।

 

13. गले का फड़कना भी एक अच्छा संकेत है क्योंकि यह आपके लिए खुशहाली, सम्मान और आराम लाने वाला है।

 

14. अगर किसी व्यक्ति की कमर का सीधा हिस्सा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि भविष्य में धन लाभ की संभावनाएं हैं।

 

15.  संपूर्ण मस्तक का फड़कना दूर स्थान की यात्रा का संकेत समझना चाहिए तथा मार्ग में परशोनियां भी आती हैं।

 

16. सिर का मध्य भाग फड़के तो धन की प्राप्ति होती है तथा परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

 

17. यदि ललाट मध्य से फडक़ ने लगे तो लाभदायक यात्राएं होती हैं। यदि पूरा ललाट फड़के तो राज्य से सम्मान तथा नौकरी में प्रमोशन होता है।

 

18. दाहिनी आंख का मध्य भाग फड़के तो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर धन अर्जित कर लेता है। दाहिनी आंख चारों तरफ से फड़के तो व्यक्ति के रागी होने की संभावना रहती है।

 

19. बाँयी आख का फड़कना स्त्री से दु:ख का, वियोग का लक्षण है। बांयी आंख चारों ओर से फड़कने लगे तो विवाह के योग बनते हैं।

 

20. किसी व्यक्ति की नाक फड़फड़ाती हो तो उसके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होती है।  किसी व्यक्ति के नाक के नथुने के अंदर फड़फड़ाहट महसूस हो तो उसे सुख मिलता है। यदि नाक की जड़े फड़के तो लडा़ई झगड़ा होने की संभावना रहती है।

 

21. यदि दाहिने कान का छेद फड़फडा़ता है तो मित्र से मुलाकात होती है। यदि दाहिना कान फड़फड़ाता है तो पद बढ़े, अच्छे समाचार की प्राप्ति हो, विजय मिले।

 

22. यदि बांये कान का पिछला भाग फडक़ता है तो मित्र से बुलावा आता है अथवा कोई खुशखबरी भरा पत्र मिलता है। यदि बांया कान बजे तो बुरी खबर सुनने को मिलती है।

 

23. किसी स्वस्थ व्यक्ति का दाहिना गाल फड़के तो उसे लाभ होता है। सुंदर स्त्री से लाभ मिलता है।

 

24. किसी व्यक्ति के संतान उत्पन्न होने वाली हो और उसके बाँए गाल के मध्य में फड़फड़ाहट हो तो उसके घर कन्या का जन्म होता है और जन्म होने की संभावना न हो तो पुत्री से कोई शुभ समाचार मिलता है।

 

25. किसी व्यक्ति के दोनों ओर के गाल समान रूप से फडफ़डाएं तो उसे अतुल धन की प्राप्ति होती है।

 

26. किसी व्यक्ति का ऊपरी होंठ फडफ़डाए तो शत्रुओं से हो रहे झगडे़ में समझौता हो जाता है।

 

27. दोनों होठ फडफडा़एं तो कहीं से सुखद समाचार मिलता है।

 

28. मुंह का फड़फड़ाना पुत्र की ओर से किसी शुभ समाचार को सुनवाता है। यदि पूरा मुंह फड़के तो व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।

 

29. किसी व्यक्ति की ठोड़ी में फडफ़डा़हट का अनुभव हो तो मित्र के आगमन की सूचना देता है।

 

30. यदि तालु फड़के तो धन की प्राप्ति होती है। यदि बांया तलुवा फड़के तो व्यक्ति को जेल यात्रा करनी पड़ सकती है।

 

31. यदि दांत का ऊपरी भाग फड़फड़ाहट करता है तो व्यक्ति को प्रसन्नता प्राप्त होती है।

 

32. यदि जीभ फड़के तो लड़ाई झगड़ा होता है, विजय मिलती है।

 

33. यदि किसी व्यक्ति की गर्दन बांयी तरफ से फड़कती हो तो धन हानि होने की आशंका तथा गर्दन दांयी तरफ से फडके तो स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होती है।

 

34. जब किसी व्यक्ति का दाहिना कंधा फड़फड़ाहट करता है तो उसे धन संपदा मिलती है।

 

35. बाजू फड़फड़ाती है तो धन और यश की प्राप्ति होती है तथा बांयी ओर की बाहं फड़फड़ाए तो नष्ट अथवा खोई हुई वस्तु की प्राप्ति हो जाती है।

 

36. किसी व्यक्ति के दाँहिने हाथ का अंगूठा फड़फड़ाए तो उसकी अभिलाषा पूर्ति में विलंब होता है और हाथ की अंगुलियां फड़फडा़एं तो अभिलाषा की पूर्ति के साथ-साथ किसी मित्र से मिलन होता है।

 

37. किसी व्यक्ति के दाँहिने हाथ की कोहनी फड़फड़ाती है, तो किसी से झगडा़ तो होता है परंतु विजय उसे ही मिलती है और बाँए हाथ की कोहनी फड़फड़ाए तो धन की प्राप्ति होती है।

 

38. किसी व्यक्ति के हाथ की हथेली में फड़फड़ाहट हो तो ये शुभ शकुन है। उसे आने वाले समय में शुभ सपंदा की प्राप्ति होती है।

 

39. हथेली के किसी कोने में फड़फड़ाहट हो तो निकट भविष्य में व्यक्ति किसी विपदा में फँस जाता है।

 

40. बाँए हाथ की हथेली में फड़फड़ाहट हो और वह व्यक्ति रोगी हो तो उसे शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ हो जाता है।

 

41. जहां कमर की दाँहिनी ओर की फड़फड़ाहट किसी विपदा का संकेत देती है, वहीं बांयी ओर की फड़फड़ाहट किसी शुभ समाचार का संकेत देती है।

 

42. छाती में फड़फड़ाहट होना मित्र से मिलने की सूचना, छाती के दाहिनी आरे फड़फड़ाहट हो तो विपदा का संकेत, बांयी ओर फड़फड़ाहट हो तो जीवन में सघंर्ष और मध्य में फड़फड़ाहट हो तो लोकप्रियता मिलती है।

पं. बनवारी चतुर्वेदी

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर