सुप्रीम कोर्ट में बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्था को लेकर सुनवाई

Subscribe






Share




  • National News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्था और दर्शन समय को लेकर सुनवाई हुई।
   वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने मंदिर में दर्शन का समय 21 घंटे करने की मांग उठाई। उन्होंने अदालत में कहा कि जिन लोगों के पंडों और अधिकारियों से संबंध हैं, उन्हें आसानी से दर्शन मिल जाते हैं, जबकि आम श्रद्धालु मुश्किल से कुछ सेकेंड ही रुक पाते हैं। भीड़ प्रबंधन को लेकर उन्होंने तिरुपति बालाजी और वैष्णो देवी मंदिर का उदाहरण भी दिया।
  इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से दो महीने के भीतर विस्तृत प्लान मांगा है। मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर