मथुरा: आंधी-बारिश के बीच बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा विशाल पेड़, परिवार घायल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 27 मई 2026

मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मंगलवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। थाना हाईवे क्षेत्र के तारसी गांव के पास अचानक एक बड़ा पेड़ चलती कार पर गिर पड़ा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में एक परिवार सवार था, जो बालाजी धाम से दर्शन कर बांके बिहारी मंदिर जा रहा था। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज तूफान के चलते पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया और उसकी चपेट में कार आ गई। इसी दौरान एक बाइक सवार भी हादसे का शिकार हुआ, हालांकि वह सुरक्षित बच निकला। उसकी बाइक को नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलने पर शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कार चालक रविंद्र कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ दर्शन कर वृंदावन जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

पेड़ गिरने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बाद में जेसीबी की सहायता से पेड़ हटवाकर यातायात दोबारा सामान्य कराया गया।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर