मथुरा- रोडवेज बस और टेंपो की भीषण भिड़ंत, 12 घायल, मची अफरा-तफरी

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 25 अप्रैल 2026

मथुरा के दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब हरियाणा रोडवेज की बस और एक टेंपो आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 12 लोग घायल हो गए।

घटना थाना रिफाइनरी इलाके के बरारी क्षेत्र के पास बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में फरह क्षेत्र के गड़ाया निवासी रामसिंह की हालत गंभीर बताई गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों वाहन मथुरा की दिशा में जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता दोबारा चालू कराया।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, जबकि सभी घायलों का उपचार जारी है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर