आयुक्त ने एसटीपी का निरीक्षण किया, दिए क्या दिशा-निर्देश?

Subscribe






Share




  • National News

आयुक्त ने एसटीपी का निरीक्षण किया, दिए क्या दिशा-निर्देश?
 
मथुरा 24 अप्रैल 2026/ मण्डल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप ने आज शुक्रवार को नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत मथुरा जनपद में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। साथ में संयुक्त विकास आयुक्त उमेशमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मथुरा सीपी सिंह, जलनिगम ग्रामीण के परियोजना प्रबंधक रविन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता आदि मौजूद रहे। सर्वप्रथम आयुक्त ने वृन्दावन एसटीपी का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि यह लगभग 13 एमएलडी क्षमता का एसटीपी है। वृन्दावन नगर के 13 नालों में से 11 नाले पूर्व से टैप हैं। शेष 02 नाले क्रमशः चैतन्य बिहार (सुन रख) एवं कालीदह आई.पी.एस. हेतु प्रस्तावित एसटीपी का निर्माण किया गया है। वर्तमान में उक्त परियोजना के समस्त कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा 03 माह का ट्रायल प्रगति पर है। कार्यदायी फर्म द्वारा ही आगामी 15 वर्ष तक इस एसटीपी का अनुरक्षण व संचालन किया जायेगा। 
मण्डल आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान पिलर/प्लिंथ में कई स्थानों पर हनी काॅम्बिंग पायी जाने पर सुधार करने के निर्देश दिए गये। ट्रीटमेंट प्लांट के भवन की फिनीशिंग कार्य एवं रंगाई करने के निर्देश दिए। फर्श एवं सीढ़ियों पर लगाई गई इण्टरलाॅकिंग टाइल्स में गैप पाये जाने पर सुधार करने के निर्देश दिए गये। 
छाता एसटीपी का निरीक्षण किया। 14 नालों को टेप कर शोधन हेतु 06 एम॰एल॰डी॰ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान्ट प्रस्तावित है, जिसके निर्माण कार्य की वर्तमान भौतिक प्रगति लगभग 13 प्रतिशत है। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि उक्त परियोजना नगरीय क्षेत्र से काफी दूर सुनसान क्षेत्र में बनाई जा रही है। अतः एक अभियन्ता की तैनाती परियोजना के पर्यवेक्षण हेतु स्थायी रूप से की जाये। उप ज़िलाधिकारी, छाता साप्ताहिक रूप से परियोजना का भ्रमण करना सुनिश्चित करें। यमुना नदी के बाढ़ के पानी से बचाव हेतु रिटेनिंग वाॅल बनाई जाये तथा परियोजना का सम्पूर्ण कार्य माह दिसम्बर, 2026 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। 
तत्पश्चात कोसी कलां एसटीपी का निरीक्षण किया। यहां 12 एमएलडी क्षमता का एसटीपी निर्माणाधीन है। परियोजना प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में इसकी भौतिक प्रगति 42.65 है। निरीक्षण उपरान्त निर्देश दिए गये कि वर्षा ऋतु से पूर्व भूमिगत कार्य को प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाये। माह जुलाई, 2026 तक परियोजना के समस्त कार्य पूर्ण कर ट्रायल किया जाये। आयुक्त महोदय ने यह भी निर्देश दिए कि समस्त एसटीपी का शोधित जल वनों की सिंचाई, कुण्ड/तालाबों को भरने अथवा शोधित जल शत-प्रतिशत किस प्रकार उपयोग में लाया जा सकता है, इस संबंध में कार्ययोजना तैयार की जाए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर