मथुरा में 17 केंद्रों पर आज से हो रही होमगार्ड परीक्षा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा में 17 केंद्रों पर आज से हो रही होमगार्ड परीक्षा
मथुरा 24 अप्रैल 2026/ उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, नकल विहीन, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई संपन्न।
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स की परीक्षा जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। जनपद में 7104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उक्त परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से मध्यान 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ससमय सेंटर/केंद्रों में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में प्रत्येक दिन दोनों पालियों में नियमित अन्तराल पर परीक्षा केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण/पर्यवेक्षण करे।
संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का विशेष रूप से सघन निरीक्षण करे। यह भी सुनिश्चित करे कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है। परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दे। परीक्षा प्रारम्भ एवं समाप्ति के समय भी इसका विशेष ध्यान दिया जाए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर